अब और भव्य व आकर्षक होगा मां कात्यायनी मंदिर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मंदिर के विकास के लिए राज्य सरकार ने 8.19 करोड़ रुपए किए हैं स्वीकृत

ख़बर बिहार IN|खगड़िया
जिले में धमारा घाट रेलवे स्टेशन समीप स्थित मां कात्यायनी मंदिर को अब और भव्य व आकर्षक बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने मंदिर के पर्यटकीय विकास के लिए 8.19 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। जिससे मंदिर परिसर का विकास, भव्य प्रवेश द्वार, श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था, भोजनालय, शौचालय, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी। पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि मां कात्यायनी शक्तिपीठ के पुनर्विकास का पर्यटन विभाग ने निर्णय लिया है। इसके लिए 8.19 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इससे न सिर्फ मंदिर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे सहरसा-खगड़िया क्षेत्र का मध्य बसे दियारा क्षेत्र का विकास भी संभव हो सकेगा। साथ ही श्रद्धालुओं को समुचित सुविधाएं मिलेंगी। पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह के अनुसार इस योजना की कार्यकारी एजेंसी पर्यटन विकास निगम है। इसे 18 माह में पूरा किया जाएगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


