नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मौसम : रात में ठंड का एहसास करा रही है सितंबर की बारिश, लोगों का पैदल चलना भी हुआ मुश्किल – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मौसम : रात में ठंड का एहसास करा रही है सितंबर की बारिश, लोगों का पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ख़बर बिहार IN | खगड़िया
खगड़िया में बीते चार दिनों से आसमान में काले बादल के डेरा के साथ रूक-रूककर बारिश हो रही है। शनिवार को भी सुबह से शाम तक कभी रिमझिम तो मध्यम दर्जे की बारिश हुई। पूरे सितंबर माह में मौसम की यही स्थिति रहने की उम्मीद है। इधर मौसम में आए अचानक बदलाव और तापमान में गिरावट के साथ सितंबर की बारिश रात में ठंड का एहसास करा रही है। बारिश कारण जगह जगह पर जलजमाव हो गया है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। केवीके के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बंगाल की खाड़ी इलाके में उठे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। जिसमें खगड़िया भी शामिल है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज की गई। बारिश होने से लोगों को फिलहाल उमस भरी भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के तरफ सितंबर माह के बचे दिनों में बारिश होने की संभावना है।

सड़कों पर हुआ जलजमाव, लोग परेशान
लगातार बारिश होने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर जलजमाव हो गया है। शहर के प्रमुख सड़कों पर जलजमाव के कीचड़ के कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल है। शहर के अस्पताल रोड से गौशाला रोड जाने वाली प्रमुख सड़क पर करीब एक फीट बारिश का पानी जमा है। शहर के मिल रोड, स्टेशन रोड, मेन रोड, जयप्रकाश नगर, एनएससी रोड की भी हालत खराब है। कचहरी रोड में भी कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति है। इधर मानसी प्रखंड के मानसी नगर पंचायत, अमनी बलहा, सैदपुर, ठाठा, बख्तियारपुर सहित अन्य जगहों के कच्ची एवं जर्जर सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now