नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न  – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिहार सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री सह खगड़िया प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने की बैठक की अध्यक्षता

ख़बर बिहार IN| खगड़िया 

समाहरणालय सभागार कक्ष में शनिवार को बिहार सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री सह खगड़िया प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। मंत्री सर्वप्रथम खगड़िया जिले में बाढ़ प्रभावित अंचलों एवं पंचायतों में जिसमें नदियों के जलस्तर, बाढ़ प्रभावित अंचल, बाढ़ प्रभावित आबादी, निष्क्रमित आबादी, परिचालित नाव, मेडिकल कैंप, सामुदायिक रसोई, सूखा राशन पैकेट एवं पोलीथीन शीट के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किए। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग, शिक्षा विभाग, जीविका, ग्रामीण कार्य विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, योजन विभाग, उद्योग विभाग, पीएचईडी विभाग, नगर परिषद, लघु सिंचाई, मद्यनिषेध, बाल संरक्षण ईकाई, डीआरसीसी, पंचायत सरकार भवन, सोलर स्ट्रीट लाईट, बिहार राज्य खाद्य निगम, कृषि, परिवहन, पशु एवं मत्स्य, श्रम संसाधन, विद्युत, राजस्व विभाग, आपूर्ति विभाग, पुल निर्माण एनएचएआई एवं अन्य विभाग की कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त किया गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के कार्यो का लक्ष्य, उपलब्धि एवं शेष लंबित कार्यों को विभागीय निर्देशानुसार एवं नियामानुकुल तरीके से कार्यों का निष्पादन करेंगें। इस बैठक में खगड़िया विधायक छत्रपति यादव, बेलदौर विधायक पन्ना लाल पटेल, परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार, डीएम अमित कुमार पांडे, डीडीसी, अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, सदर एसडीओ, गोगरी एसडीओ, डीईओ, पीएचईडी के अभियंता, गोगरी डीसीएलआर, जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता एवं सभी बीडीओ उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now