नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्य पार्षद ने मानसी नगर पंचायत के विभिन्न समस्याओं से मंत्री को कराई अवगत – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मुख्य पार्षद ने मानसी नगर पंचायत के विभिन्न समस्याओं से मंत्री को कराई अवगत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

समाहरणालय सभागार में जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित 

ख़बर बिहार IN| खगड़िया

समाहरणालय सभा कक्ष में शनिवार को जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री महेश्वरी प्रसाद हजारी के सामने जमकर मुद्दा उठाया। इस दौरान मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने मानसी नगर पंचायत के विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराई। प्रभा देवी ने सदन में अपनी बातें को रखते हुए जल निकासी सहित 14 सुत्री मांगों पर आवाज उठाई। प्रभा देवी ने मंत्री को ध्यानकृष्ट कराते हुए कहा कि मानसी नगर पंचायत के लोगों का जल निकासी का एकमात्र साधन मंदराधार है, जिसे लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिस कारण जल निकासी पुरी तरह से बाधित है। मुख्य पार्षद ने मंदराधार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ साथ धार का जीर्णोद्धार कराने एवं जल निकासी नहर की मांग की। प्रभा देवी ने मानसी में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध जमीन पर मेडिकल कॉलेज खोलने की भी मांग की। उन्होंने मानसी मटिहानी जालिम बाबू टोला में बूढ़ी गंडक के बाढ़ से बचाव को लेकर रिंग बांध बनाए जाने की मांग की। प्रभा देवी ने मानसी एकनियां स्थित वियडा के जमीन पर प्रिस्टीन मेगा फुड पार्क द्वारा सिर्फ गोदाम खोल खानापूर्ति किए जाने की मामला उठाते हुए काली सुची में डालने की मांग की।

 

एसएच-95 सड़क मार्ग के बाद दोनों तरफ सरकार की खाली पड़े जमीन पर ग्रामीण सड़क बनाने की है जरूरत : प्रभा देवी

मुख्य पार्षद ने मंत्री को मांग पत्र देते हुए कहा की मानसी बाजार में बनाए जा रहे एसएच-95 सड़क मार्ग के बाद बसे ग्रामीण, एवं दुकानदार लोगों के लिए सुरक्षा एवं सौन्दर्यीकरण के दृष्टिकोण से दोनों तरफ सरकार की खाली पड़े जमीन पर ग्रामीण सड़क बनाने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के ओर से सरकार को प्रस्ताव भेजने की मांग की।

 

मानसी में महिला कॉलेज का हो निर्माण

मुख्य पार्षद ने मानसी में महिला कॉलेज खोलने की मांग भी मांग की है। उन्होंने मानसी बाजार के नेताजी चौक से मानसी काली स्थान रोड से होते हुए जनता हाई स्कूल व्यापार, मंडल होते हुए मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की भी मांग की। प्रभा देवी ने सदन में आवाज उठाते हुए मुख्य सड़क मार्ग एवं मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले सड़क को लोगों द्वारा संकुचित एवं अतिक्रमण कर लिया गया। जिससे आवागमन के साथ एम्बुलेंस को भी जाने में काफी कठिनाई होती है एवं दुर्घटना की सूचना मिलते रहता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now