नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सामुदायिक रसोई चलने से बाढ़ पीड़ित परिवार को मिली बहुत राहत : रूबी-रणवीर – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

सामुदायिक रसोई चलने से बाढ़ पीड़ित परिवार को मिली बहुत राहत : रूबी-रणवीर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पिछले 10 दिनों से बापू मध्य विद्यालय बलुआही में शरण लिए हुए हैं, कृष्णापुरी बलुआही वार्ड संख्या-30 के बाढ़ पीड़ित परिवार

बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलवाते रणवीर।

केबीआई| खगड़िया

शहर के कृष्णापुरी बलुआही वार्ड संख्या-30 के बाढ़ पीड़ित परिवार, जो बापू मध्य विद्यालय बलुआही में पिछले 10 दिन से शरण लिए हुए हैं। उन सभी बाढ़ पीड़ित परिवार को अपनी निगरानी में सामुदायिक रसोई के माध्यम से दो बार दिन और रात में चावल, दाल और सब्जी भोजन करवा रहे हैं। रविवार को उक्त जानकारी देते हुए खगड़िया नगर परिषद वार्ड संख्या- 30 के वार्ड पार्षद रूबी कुमारी और पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने कहा कि सामुदायिक रसोई के चलने से बाढ़ पीड़ित परिवार को बहुत राहत है। जबतक सामुदायिक रसोई नहीं शुरू हुआ था तो लोग भूखे पेट रहने को मजबूर थे। सामुदायिक रसोई बाढ़ पीड़ित परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कृष्णापुरी बलुआही के अधिकांश लोग मजदूरी, ठेला रिक्शा आदि चलाकर अपना गुजड़ बसर करते हैं, बाढ़ आ जाने से वे लोग काम पर भी नहीं जा पाते हैं। परिवार के साथ शिविर में ही रहना पड़ता है, क्योंकि घर के सामान को भी देखना है, बच्चों को भी देखना है। ऐसे में अपने परिवार को छोड़कर कमाने के लिए कैसे जाएंगे? गंडक नदी के जलस्तर घटने से कृष्णापुरी बलुआही के कुछेक लोगों के घर से ही पानी निकला है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि सामुदायिक रसोई कम से कम 5 दिन और चलाया जाए एवं इन बाढ़ पीड़ित परिवार को पॉलीथिन सीट, कपड़ा, बर्तन और रोजमर्रा के जिंदगी के अन्य सामान भी उपलब्ध कराया जाए। क्योंकि बाढ़ के पानी से घर का सारा सामान नष्ट हो गया है। रणवीर ने बताया कि सीओ के अनुसार आज तक ही सामुदायिक रसोइ चलना है। जबकि बीते 28 सितंबर को बापू मध्य विद्यालय में बाढ़ पीड़ित परिवार से मिलने आए प्रभारी मंत्री महेष्वर हजारी से बापू मध्य विद्यालय में रह रहे बाढ़ पीड़ित परिवार ने 5 दिन और सामुदायिक रसोई चलने की मांग की।

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now