नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दुर्गा पूजा में असमाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, विधि व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई : शुभम पांडे – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

दुर्गा पूजा में असमाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, विधि व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई : शुभम पांडे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष ने मेला समिति के सदस्यों को दिए जरूरी निर्देश

ख़बर बिहार | IN
डीएम व एसपी के निर्देश के आलोक में दुर्गा पूजा को लेकर मानसी थाना परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें थाना क्षेत्र के मेला समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक में थानाध्यक्ष ने सरकार व जिला प्रशासन के स्तर पर जारी गाइडलाइन से अवगत कराते हुए दिशा-निर्देशों के अनुपालन का निर्देश दिया। निर्देशों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। मानसी थानाध्यक्ष ने लोगों को दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक तरीके से मनाने का आग्रह किया। बैठक में कहा कि पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना, पूजा कमेटी के द्वारा कार्यकर्ताओं को मंदिर परिसर व मेला की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी के साथ लगाना अनिवार्य है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विसर्जन जुलूस की भीड़ पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है। साथ ही विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर रोक है। अगर डीजे बजता हुआ दिख गया तो डीजे जब्त करने के साथ साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मानसी नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद पप्पू कुमार सुमन, वार्ड पार्षद हीरालाल यादव, बलहा मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह, पूर्वी ठाठा के मुखिया प्रतिनिधि सुजीत यादव, वार्ड पार्षद अमृत राज, सैदपुर मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, सहित अन्य जनप्रतिधि एवं मेला समिति के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित थे।

1100 के विरुद्ध होगी निरोधात्मक कार्रवाई
थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडे ने बताया कि शांतिपूर्ण रूप से मेला संपन्न कराने में जनप्रतिनिधियों को सजग रहकर पुलिस एवं दंडाधिकारियों का सहयोग करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मेला को लेकर 20 के विरुद्ध सीसीए का प्रस्ताव भेजा गया है एवं 20 और अपराधिक प्रवृति के लोगों के विरुद्ध भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि 1100 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का लक्ष्य है, जिसके विरुद्ध अबतक 705 के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now