बाढ़ के इस कठिन समय में हम पीड़ितों के साथ खड़े हैं; की जाएगी हरसंभव मदद : पप्पू यादव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सांसद पप्पू यादव ने खगड़िया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
50 हजार रुपए से की मदद और राशन सामग्री का किया वितरण
केबीआई|खगड़िया
जिले के गोगरी प्रखंड स्थित पौरा पंचायत के सहरन गांव वार्ड नं०-01 और बलतारा पंचायत के लौंगा गांव वार्ड नं०-12 में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों की कठिनाइयों को समझते हुए सांसद ने तत्काल राहत के तौर पर 50 हजार रुपए और सूखा राशन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने खगड़िया के जिलाधिकारी (DM) और एग्जेक्युटिव इंजीनियर से फोन पर बातचीत कर बाढ़ के कारण हो रहे कटाव को रोकने के लिए ठोस उपाय करने, नाव की सुविधा मुहैया कराने और कम्युनिटी किचन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने पर जोर दिया। सांसद ने कहा कि वे इस कठिन समय में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हैं और उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राहत और बचाव कार्यों को तेज किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुंच सके। मौके पर युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णा नन्द यादव, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, बलतारा के मुखिया मृत्युंजय सिंह, पैक्स अध्यक्ष रघुवंश यादव, पौरा के मुखिया प्रतिनिधि सुशील बिहारी सिंह, पंसस अभ्यास यादव, युवा शक्ति के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार यादव, युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा, मुखिया शशिभूषण कुमार, जिला परिषद सदस्य जवाहर राय, यशोधर यादव, किशोर दास, आशुतोष कुमार यादव, कविरंजन यादव, झलेंद यादव, ग्रीस रंजन, अणु प्रवीण, जयशंकर सुमन आदि उपस्थित थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


