बाढ़ पीड़ितों को सुविधा उपलब्ध कराने में विफल रही सरकार : त्यागी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सांसद पप्पू यादव के सौजन्य से बाढ़ पीड़ितों को मिला राहत सामग्री

केबीआई| खगड़िया
जिले के नगर परिषद गोगरी के वार्ड संख्या- 19 स्थित शारदा नगर उसरी के महादलित परिवार के बाढ़ पीड़ितों के बीच पूर्णियां सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के सौजन्य से राहत सामग्री वितरण किया गया। रविवार को युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी और मुखिया कृष्णा नन्द यादव के द्वारा युवा शक्ति गोगरी के प्रखंड अध्यक्ष जवाहर कुमार यादव के उसरी स्थित आवास पर सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराया गया। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाना हीं असली मानवता का परिचय होगा। जिस प्रकार सांसद पप्पू यादव जी पूर्णियां के सांसद होते हुए पूर्णियां लोकसभा के साथ साथ मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, दरभंगा और खगड़िया में खुद पहुंच कर बाढ़ पीड़ित परिवार को राहत सामग्री के साथ-साथ नगद राशि से सहयोग कर रहें हैं, इससे बिहार हीं नहीं देश के अन्य सांसद व विधायक को सीखने की आवश्यकता है। चुनाव जीतने में लोग करोड़ों रुपया खर्च करते हैं, लेकिन जिस जनता की वोट से वह सांसद और विधायक बनते हैं, जब वह जनता आपदा विपदा से परेशान होते हैं तो करोड़ों रुपए लूटा कर सांसद और विधायक बनने वाले व्यक्ति भी सरकार की ओर टकटकी लगाए रहते हैं। नतीजा यह होता है कि न तो वह खुद अपने जनता को आपदा की घड़ी में मदद पहुंचा सकते हैं और न हीं वह सरकार से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा सकते हैं। वहीं मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि बिहार के किसी भी हिस्सों में जब जब आपदा विपदा आती है तो लोकप्रिय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से पहले पहुंच कर उन्हें हर संभव सहयोग और न्याय दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि एक सांसद और विधायक यदि अपनी इच्छाशक्ति को जागृत कर लें तो क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की आपदाओं में सरकार का मोहताज होना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद राकेश कुमार यादव, युवा शक्ति के नेता अशोक मालाकार, अनुज कुमार सुमन, युवा शक्ति मानसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र पोद्दार सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


