सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी मानसी बाजार और चकहुसैनी की बिजली
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बीएसआरडीसीएल द्वारा किया जाना है 11 केवी का तार और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य
केबीआई|खगड़िया
सोमवार को बीएसआरडीसीएल द्वारा 11 केवी का तार और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है। उक्त जानकारी देते हुए मानसी पीएसएस के जेई विकाश कुमार ने बताया कि 11 केवी मानसी फीडर अंतर्गत मानसी बाजार, चकहुसैनी की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को 33 केवी मानसी फीडर में पेड़ कटिंग का कार्य किया जाना है, जिसके कारण 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र मानसी अंतर्गत मानसी बाजार, चकहुसैनी , सैदपुर, बलहा, ठाठा, तेलौंछ, खुटिया, मटिहानी, बख्तियारपुर, गढ़िया, बकिया की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


