नगर कार्यालय सुदृढ़ होने से नगर का होगा विकास : प्रभा देवी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कई योजनाओं पर हुआ विचार विमर्श, नगर के विकास को लेकर कई एजेंडा पर लगा मुहर

केबीआई| खगड़िया
नगर पंचायत मानसी कार्यालय में सोमवार को साधारण बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नगर सभापति प्रभा देवी ने की। बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत के समस्त वार्ड पार्षद भी शामिल हुए। इस दौरान नगर के विकास को लेकर वार्ड पार्षद ने अपनी अपनी समस्याओं को सदन के माध्यम से बोर्ड को अवगत कराया। नगर सभापति प्रभा देवी ने कहा कि नगर कार्यालय सुदृढ होने से नगर का विकास तेजी से होगा।नगर कार्यालय का अपना कर्मी व पदाधिकारी होने से नगर के विकास में बनने वाली बड़ा अब दूर होगी। नगर के सभी वार्ड में सड़क नाला निर्माण को लेकर वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। जल्द ही सड़क और नाला का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। नगर में होने वाली जल जमाव की समस्या को त्वरित दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मलेरिया, चिकनगुनिया, डायरिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए ब्लीचिंग का छिड़काव फॉगिंग सभी वार्ड में कराई जा रही है। उप सभापति पप्पू सुमन ने नगर के सभी वार्ड में खराब लाइट को पूजा से पूर्व ठीक करने की बात कही। कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश राय ने कहा कि नगर की जो भी समस्या है, उसे वह अविलंब दूर की जाएगी। सदन के माध्यम से जो भी समस्याएं आई है, उसे पर पहल की जाएगी। इस दौरान कई एजेंडा पर चर्चा हुआ है। नगर के विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी।मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी अंकित शरण वार्ड पार्षद हीरालाल यादव, चंद्रकला देवी, सीता देवी, विवेक कुमार, अखिलेश राज, संजीत कुमार, रवि कुमार, डेविड कुमार रंजीत कुमार, अवधेश कुमार, अमृत राज प्रतिनिधि पांडव कुमार, दीनानाथ चंद्रवंशी सुनील सिंह, पप्पू पटेल, सनमुन कुमार व अन्य उपस्थित थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


