खगड़िया के सभी विधानसभा से महागठबंधन की जीत तय : धनिकलाल मुखिया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यकर्ता संवाद को लेकर गोगरी प्रखंड और गोगरी नगर के कार्यकर्ताओं की बैठक
केबीआई|खगड़िया
राजद प्रदेश महासचिव सह खगड़िया जिला प्रभारी धनिकलाल मुखिया एवं पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के मौजदूगी में बुधवार को गोगरी प्रखंड और गोगरी नगर के कार्यकर्ताओं बैठक तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यकर्ता संवाद को लेकर की गई। गोगरी प्रखंड कमिटी के बैठक का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गोगरी प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार संचालन जिला सचिव लड्डू रजक एवं गोगरी नगर के बैठक का अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आकर्षण चौरसिया एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र यादव ने किया। जिला प्रभारी धनिकलाल मुखिया ने कहा कि खगड़िया में राजद बहुत मजबूत है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पंचायत स्तर से बूथ स्तर कार्यकर्ता सजग हैं, बस लोगों को यह बताना है कि तेजस्वी प्रसाद यादव ही हैं जो कहते वो करते हैं। इसबार खगड़िया के सभी विधानसभा से महागठबंधन की जीत तय है। राजद के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर छात्र, युवा दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों को यह बताने के काम कर रहें हैं कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने महागठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री बनते ही जातीय जनगणना करवाकर पैंसठ प्रतिशत आरक्षण देने का काम किये और इस आरक्षण को लागू कर बिहार में कई योजनाओं को चालू करने का काम किये लेकिन बीजेपी के लोग 65 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ कोर्ट में मामला दायर कर इस आरक्षण को समाप्त करने का साजिस कर रही है। बैठक में बैठक में जिला प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष अबू मोहम्मद उर्फ गुदर सेठ, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, मानसी नगर पंचायत उप मुख्य पार्षद पप्पू कुमार सुमन, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज सहित सैकड़ों राजद नेता मौजूद थे।
डबल इंजन की सरकार में एनडीए के सभी नेता सत्ता सुख में हैं मस्त : मनोहर यादव
पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि खगड़िया जिला में गंगा, गंडक, कोसी के जलस्तर बढ़ने से कई गांव के लोग अपने घर छोड़कर पलायन कर ऊंचे स्थान पर शरण लिए हुए हैं। लेकिन अभी तक उनलोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोई मदद नहीं किया गया है। डबल इंजन की सरकार में एनडीए के सभी नेता सत्ता सुख में मस्त हैं, और बिहार में बाढ़ की विभीषिका झेल रहे आमजन भूखे प्यासे रहने को मजबूर हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार के युवाओं को दस लाख नौकरी देने की बात कर रहे थे तो नीतीश कुमार कह रहे थे नौकरी देगा तो पैसा कहाँ से लायेगा लेकिन महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी प्रसाद यादव उपमुख्यमंत्री बने तो पाँच लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किए। अभी बिहार को थके हुए मुख्यमंत्री चला रहे हैं जिसके कारण अपराध की घटनाएं बढ़ते जा रही है अपराधियों के मन से पुलिस प्रशासन का भय समाप्त हो चुका है। पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल कायम है। इसलिए युवा चेहरा को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाना है और बिहार को अपराध मुक्त बिहार और युवाओं को रोजगार देने वाली सरकार बनाना है।
राष्ट्रीय जनता दल ही एक ऐसी पार्टी है, जो बिहार के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को समाज के प्रथम पंक्ति में लाने का काम किए हैं। गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री बनते ही गरीब, दलित पिछड़ा, अतिपिछड़ा के बस्ती में जाकर कहा पढ़ना लिखना सीखो तभी आपको आपका अधिकार मिलेगा।
बिहार और केंद्र में डबल इंजन की सरकार रहते भी विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सका यह बिहार के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। बिहार के लोगों को छला गया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


