जो कहते हैं वो करते हैं तेजस्वी प्रसाद यादव : धनिकलाल मुखिया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मानसी रामजानकी ठाकुरबाड़ी में मानसी प्रखंड एवं नगर राजद की बैठक आयोजित, बलहा के मुखिया प्रत्याशी सुशील अपने समर्थकों के साथ राजद में हुए शामिल
केबीआई|खगड़िया
मानसी बाजार स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में बुधवार को मानसी प्रखंड एवं मानसी नगर राजद की बैठक जिला सचिव विद्यानंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गईएम जिसका संचालन जिला प्रवक्ता अजित सरकार ने किया। आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी धनिकलाल मुखिया एवं पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के उपस्थिति में प्रखंड कमिटी, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, नगर कमिटी, वार्ड अध्यक्ष व नगर बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में बलहा निवासी पूर्व मुखिया प्रत्याशी सुशील पटेल ने तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रति आस्था रखते हुए अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ली। जिला प्रभारी धनिकलाल मुखिया ने कहा कि हमलोगों को वार्ड सहित बूथ स्तर से मेहनत करने की जरुरत है, हम बूथ जीतेगें तभी विधानसभा चुनाव भी जीतेगें। इसलिए अभी से बूथ स्तर पर लोगों को यह बताने का काम करें कि तेजस्वी प्रसाद यादव जो कहते हैं वो करते हैं। 2020 के चुनाव में जो उन्होंने वादा किया वह उपमुख्यमंत्री बनते ही 17 महीने के सेवाकाल में उसे पूरा करने का प्रयास किया। 10 लाख नौकरी का वादा किए, लगभग 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किए। साथ ही बिहार के विकास के लिए बेहतर योजना बनाकर उद्योग, पर्यटन, स्वास्थ्य, सड़क आदि के लिए कार्य कर रहे थे, कि बीच में ही संविधान विरोधी, विकास विरोधी आरएसएस व बीजेपी के लोग साजिस के तहत महागठबंधन की सरकार को गिरा दिए। बैठक में जिला प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल, प्रदेश महासचिव नरेश सहनी, मानसी नगर पंचायत उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज, युवा राजद मानसी नगर अध्यक्ष रविश कुमार, अमृत राज सहित अन्य राजद नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।
19 अक्टूबर को खगड़िया आ रहे हैं तेजस्वी यादव, राजद के साथी के साथ करेंगे संवाद : मनोहर यादव
राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि आगामी 19 अक्टूबर 2024 को पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव खगड़िया आ रहे हैं।खगड़िया राजद के साथी के साथ संवाद करेगें और राजद के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्तओं से बात रणनीति बनाएंगे कि खगड़िया जिला के चारों विधानसभा में महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत हो।
बिहार के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर सीएम हैं मौन एवं निष्क्रिय : जिलाध्यक्ष
राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि बिहार में प्रतिदिन हत्याएं हो रही है। दलितों के घर जलाए जा रहे है। लूट, अपहरण और फिरौती की घटनाएं हो रही है। बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे है। कानून व्यवस्था बदहाल है, अपराधी बेलगाम है। थाना व ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। पुलिस शराबबंदी के नाम पर धन शोधन में व्यस्त है, लेकिन इन सब ज्वलंत मुद्दों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौन एवं निष्क्रिय है। चंद अधिकारी केवल उन्हें अर्धनिर्मित और निर्माणाधीन योजनाओं के निरीक्षण, उद्घाटन और शिलान्यास के लिए लेकर जाते है, ताकि यह लगे की सब ठीक है। अगर सब सही है तो फिर मुख्यमंत्री मीडिया और जनता से संवाद क्यों नहीं करते। बिहार के आमजन समझ चुके हैं कि बिहार में मात्र एक ही नेता हैं जो बिहार के विकास के लिए संकल्पित है, इसलिए 2025 के चुनाव में राजद की सरकार बनेगी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


