महाष्टमी का प्रसाद लेने रिश्तेदार के घर जा रहे किशोर को हाईवे पर बेलगाम ट्रक ने कुचला, मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
एक्सीडेंट : खगड़िया में दशहरे का उत्साह मातम में बदला, परिजनों ने हाईवे पर काटा बवाल
केबीआई | खगड़िया
खगड़िया में दशहरा के महाष्टमी का प्रसाद लेने अपने रिश्तेदार के घर जा रहे एक 14 वर्षीय किशोर को हाईवे पर एक ट्रक ने कुचल दिया। जिससे किशोर की मौत हो गई। वहीं किशोर का साईकिल दो हिस्सों में बंट गया। हादसा एनएच-31 पर महेशखूंट थाना क्षेत्र के बन्नी गांव के समीप की है। मृतक की पहचान हरदयाल नगर बन्नी निवासी संतोष सिंह के पुत्र सुधांशु के रूप में हुई है। सुधांशु गुरुवार की सुबह साईकिल से पास ही के गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर महाष्टमी का प्रसाद लाने जा रहा था। इस दौरान एक बेलगाम ट्रक किशोर को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
हादसे के बाद मौके पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एक तरफ अक्रोशित लोगों ने हाईवे पर बवाल काटना शुरू कर दिया, दूसरे तरफ आनन- फानन में किशोर को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक में परिजनों ने बताया सुधांशु कुमार अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह साईकिल से रिश्तेदार के घर जा रह था। इसी दौरान किसी ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।




|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


