हथियार और गोली के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा मानसी के 4 हथियार तस्कर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुस्साहस : हथियार और कारतूसों की तस्करी करते हैं ये गिरफ्तार किए गए आरोपी

केबीआई|खगड़िया
जिले के मानसी थाना की पुलिस एवं डीआईयू खगड़िया की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर शुक्रवार को गोलियों का जखीरा बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडे ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार हथियार तस्करी एवं तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है। इसी क्रम में मानसी थाना की पुलिस एवं डीआईयू, खगड़िया के संयुक्त कार्रवाई कर 137 गोली, 63 खोखा, 01 लाईसेंसी राईफल, 01 लाईसेंसी बंदूक एवं 01 लाईसेंस बुक- 02, मोबाईल- 07, चार पहिया वाहन- 01 सहित अन्य सामग्रियों को जब्त करते हुए 4 आरोपी मानसी थाना क्षेत्र के चकहुसैनी वार्ड संख्या-13 निवासी स्व. राजनीति प्रसाद गुप्ता के पुत्र सोना बाबू, नेहरू साह के पुत्र नीतीश कुमार, खुटिया वार्ड संख्या- 8 दीपेन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र मुकेश कुमार एवं चकहुसैनी निवासी दशरथ पंडित के पुत्र रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी दल में प्रभारी डीआईयू प्रभारी पल्लव, रंजीत कुमार, मानसी थानाध्यक्ष, शुभम कुमार पांडे, एएसआई रफीक आलम सहित अन्य सशस्त्र बल मौजूद थे।
संगठित अपराध के सिंडिकेट हैं गिरफ्तार आरोपी
थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त आरोपी संगठित अपराध के सिंडिकेट हैं एवं हथियार और कारतूसों की तस्करी करते हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम में आरोपी सोना बाबू ने बताया कि इनके द्वारा लाईसेंस के आड़ में अवैध निकासी कर हथियार और कारतूसों की तस्करी करते हैं एवं पूर्व में पचौत निवासी स्व० राजपति साहु के पुत्र देवेश साहु को गोली की विक्रय की गई थी। जिसे पूर्व में बेलदौर थाना पुलिस एवं डीआईयू के संयुक्त कार्रवाई के द्वारा 220 गोली के साथ गिरफ्तार किया गया था। आगे उन्होंने बताया कि इन्हें पूर्व में भी 207 गोली एवं देसी कट्टा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके संबंध में मानसी थाना कांड संख्या-215/06 दर्ज किया गया था।
सोना बाबू के विरुद्ध पूर्व से भी दर्ज हैं मामले
थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडे ने बताया कि मामले में मानसी थाना कांड संख्या-246/24 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की परिक्रिया अपनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी सोना बाबू के विरुद्ध पूर्व से भी मानसी थाना कांड संख्या-215 / 06 और मानसी थाना कांड संख्या 226 / 16 दर्ज है।




|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


