नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस पर हमला करने वाले 6 हमलावर गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

पुलिस पर हमला करने वाले 6 हमलावर गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार्रवाई : असमाजिक तत्वों ने एक महिला को डायन कहकर बना लिया बंधक, छुड़ाने पहुंची पुलिस पर किया जानलेवा हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी हुए घायल

केबीआई | खगड़िया
चौथम थाना क्षेत्र के मालपा में बीते शुक्रवार को बंधक बनाए गए एक महिला को छुड़ाने गई पुलिस पर स्थानीय असमाजिक तत्वों हमला कर दिया। इस घटना में पुलिस पदाधिकारी सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में एसपी चंदन कुमार कुशवाहा के निर्देश पर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ सदर -1 मुकुल रंजन नेतृत्व में छापेमारी कर घटना में संलिप्त 6 आरोपी चौथम थाना क्षेत्र के मालपा निवासी सुवालाल सदा के पुत्र विकाश कुमार, मंजन कुमार, लक्ष्मी सदा के पुत्र मुख्तार सदा, पारस सदा के पुत्र सोमदेव कुमार, राजन सदा और गुलाब सदा के पुत्र राजीव कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की मानें तो अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही मामले में कांड दर्ज दर्ज कर विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है। उक्त जानकारी देते हुए चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि छापेमारी दल में खगड़िया एसडीपीओ सदर-1 मुकुल रंजन, इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह, चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह सहित अन्य सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

बच्चे की मौत के बाद महिला को डायन बताकर बना लिया था बंधक और कर रहा था मारपीट
घटना के संबंध में बताया गया कि शुक्रवार को चौथम थाना क्षेत्र के मालपा में इलाज क्रम में एक बच्चे की मौत हो जाने के बाद असमाजिक तत्वों ने एक महिला को डायन बताकर बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की जा रही थी। सूचना के बाद डायल-112 एवं चौथम थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बंधक बनाए गए महिला को छुड़ाने का प्रयास करने लगी। इसी क्रम में असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल पर ही हमला कर दिया। असामाजिक तत्वों को तितर-बितर करने व आत्मरक्षा के उद्देश्य से पुलिस बल ने दो राउंड हवाई फायरिंग की। जिसके बाद असमाजिक तत्व घटनास्थल से भाग निकले। जिसके बाद घायल महिला एवं पुलिसकर्मी का इलाज चौथम सीएचसी में कराया गया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now