छापेमारी के दौरान अपराधी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, चली 4 राउंड गोलियां
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अरेस्ट : इनामी छबीला यादव और उसके साथी सुमन मिश्रा को पुलिस ने बेलदौर से किया गिरफ्तार, 2 कट्टा, 8 गोली, 2 मोबाईल और एक बाइक बरामद
केबीआई | खगड़िया
खगड़िया डीआईयू और बेलदौर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर हत्या सहित विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अमनी सहित आस-पास के दियारा क्षेत्र का आतंक मानसी थाना क्षेत्र के अमनी निवासी 50 हजार रुपए का इनामी अंतरजिला कुख्यात अपराधी छबीला यादव और उसके साथी सुमन मिश्रा को शनिवार को बेलदौर थाना क्षेत्र के कैंजरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी देते हुए खगड़िया पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने बताया कि इन लोगों के पास से 2 देसी कट्टा, 8 गोली, 2 मोबाईल और एक बाइक बरामद किया गया है। मामले में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि उक्त दोनों अपराधी खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बगडो गांव में हुई हत्याकांड मामले में फरार चल रहे थे। छापेमारी दल में प्रभारी डीआईयू प्रभारी पल्लव, बेलदौर थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार, पवन कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
छापेमारी के दौरान पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़
खगड़िया पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान कुख्यात (हत्यारोपी) छबीला यादव उसके साथी सुमन मिश्रा एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें अपराधियों की ओर से 2 राउंड फायरिंग की गई, जवाब में पुलिस ने भी 2 राउंड फायरिंग की। पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने बताया कि छबीला यादव के विरूद्ध खगड़िया एवं सहरसा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, रंगदारी एवं लूट जैसे 21 गंभीर कांड दर्ज है। जबकि सुमन मिश्रा के विरुद्ध मानसी और मुफस्सिल थाना में दो कांड दर्ज है।




|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


