2025 के चुनाव में तेजस्वी यादव बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री : मनोहर यादव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजनीति : शहर के कोठिया में राजद वार्ड कमिटी एवं बूथ कमिटी की बैठक आयोजित
केबीआई| खगड़िया
नगर परिषद क्षेत्र के कोठिया वार्ड संख्या- 2 में पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के उपस्थिति में राजद वार्ड कमिटी एवं बूथ कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद नेता सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मंटू यादव ने किया एवं संचालन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष रोहित कुमार ने किया। राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि आमलोगों में तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रति विश्वास बढ़ा है कि बिहार के ही नेता हैं जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार के लोगों को जो वादा किया उसे महागठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री बनते ही उसे पूरा करने का काम किए। उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार बनेगी तो 10 लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरी देगें और उपमुख्यमंत्री बनते ही 4 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी देने का काम किए। 4.5 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने का काम किए। 3 लाख से अधिक नियुक्ति प्रक्रिया में थी कि साजिश के तहत बीजेपी के लोग महागठबंधन की सरकार को मात्र 17 महीने में गिरा दिया। तेजस्वी प्रसाद यादव ने मात्र 17 महीने के शासनकाल में बिहार एकलौता राज्य है, जहां जातीय जनगणना हुआ और बिहार में जातीय जनगणना करवाकर दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा के लिए आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 62 प्रतिशत करने का काम किए। तेजस्वी प्रसाद यादव ही बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, वे बिहार के छात्र, नौजवान, दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक वर्ग के विकास के लिए काम करते हैं। इसलिए बिहार के सभी वर्ग के लोग तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है और 2025 के चुनाव में तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेगें।
सुप्रीमो ने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का किए काम : मंटू यादव
बैठक की अध्यक्षता कर रहे राजद नेता मंटू यादव ने कहा कि हमलोग वार्ड संख्या- 2 में वार्ड कमिटी और बूथ कमिटी में सशक्त लोगों को लिया, जो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विचारधारा को एक एक लोगों को बताने का काम कर रहे हैं कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय के लिए लड़ते रहे हैं। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को समाज के मुख्यधारा में लाने का काम किए थे। जिसके कारण उन्हें मनुवादी सोच के लोग प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं, वो शोषित वंचित वर्ग के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
बैठक में राजद नेता रणवीर सहनी, विकास यादव, मुकेश यादव, हरिबोल यादव अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।




|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


