एनडीए शासनकाल में युवा सूखे नशे का हो रहे शिकार : युवा कांग्रेस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

राजनीति : 16 अक्टूबर को दिल्ली में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में “रोजगार दो नशा नहीं” अभियान का किया जाएगा विशाल प्रदर्शन
केबीआई|खगड़िया
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में 16 अक्टूबर को दिल्ली में “रोजगार दो नशा नहीं” अभियान का विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिसमें बिहार के युवा बेरोजगारी के विरोध में मजबूती से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जनकती देते बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव सह मीडिया प्रभारी सोनू अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार नहीं नशा दिया है। देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जनता को विकास के नाम पर ठगा है। देश की सरकारी संपत्तियों को बेचा है, पर युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कोई काम नहीं किया। 10 साल तक जनता का शोषण करने वाली ये भाजपा सरकार सत्ता से बाहर जा रही है। आज महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, बढ़ता नशे से जनता परेशान हैं। प्रदेश में नशें का एक बड़ा सिंडिकेट चल रहा है। युवा बेरोजगार और सूखे नशे में ग्रस्त हो रहें है। यहां पर रोजगार नही, युवा विदेशों में जाकर नौकरियां के लिए जूझ रहें है। भाजपा राज में नशा चरम पर जा रहा है। युवा अपना भविष्य पूरी तरह से बर्बाद कर चुके हैं। क्योंकि आज नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। चारों ओर नशा भरपूर मात्रा में व्याप्त है। सरकार नशे को रोकने में हर तरह से नाकाम साबित हो रही है। युवाओं के साथ मजाक किया गया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


