एसडीओ को गौशाला कमेटी के अध्यक्ष से हटाकर खुली डाक से मेला की हो बंदोबस्ती : अभय कुमार “गुड्डू”
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शिकायत : सामाजिक कार्यकर्ता अभय कुमार गुड्डू ने डीएम को आवेदन देकर राजस्व नुकसान का किया शिकायत
केबीआई|खगड़िया
खगड़िया के सदर एसडीओ को गौशाला कमेटी खगड़िया के पदेन अध्यक्ष के पद से हटाने तथा मेला लगाने के लिए गौशाला मेला खगड़िया के सभी भूखंड की खुली डाक से बंदोबस्ती कराने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अभय कुमार गुड्डू ने सोमवार को डीएम को आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में गुड्डू ने कहा है कि गौशाला मेला खगड़िया जिला का ऐतिहासिक मेला है। गौशाला कमेटी खगड़िया द्वारा औने-पौने तरीके से गौशाला परिसर की जमीन मेला लगाने के लिए आवंटित किया जाता है। इस वर्ष 2024 में गौशाला मेला में झूला, बाजार व अन्य दुकानें लगाए जाने वाले भूखंड की बंदोबस्ती खुली डाक के माध्यम से कराने का आदेश संबंधित अधिकारी और कमेटी को दिया जाए, ताकि गौशाला कमेटी खगड़िया को अधिक से अधिक राजस्व मिल सके और विगत वर्षों से गौशाला कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा किए जा रहे लूट-खसोट पर विराम लग सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में झूला लगाने के लिए आवंटित भूखंड की खुली डाक से बंदोबस्ती करने से गौशाला कमेटी को 43 लाख रुपया का राजस्व मिला था। लेकिन पुनः 2023 में कमेटी के अध्यक्ष और अन्य लोगों के द्वारा व्यापक पैमाने पर धांधली किए जाने के कारण गौशाला कमेटी को लाखों-लाख रुपया के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा। इसके बावजूद बाजार और अन्य दुकानें लगाने वाले भूखंड को मनमाने तरीके से आवंटित कर अवैध उगाही किया जाता है। गुड्डू ने कहा है कि उक्त भ्रष्टाचार में गौशाला कमेटी खगड़िया के पदेन अध्यक्ष सह सदर एसडीओ की पूर्णतः संलिप्तता है।
एसडीओ के अध्यक्ष रहते पारदर्शिता के साथ गौशाला मेला की बंदोबस्ती नामुमकिन : गुड्डू
गुड्डू ने बताया कि सदर एसडीओ के भ्रष्ट नीयत के वजह से गौशाला कमेटी को लाखों-लाख का नुकसान हुआ है, जो सर्वविदित है। एसडीओ के अध्यक्ष रहते पारदर्शिता के साथ गौशाला मेला की बंदोबस्ती नामुमकिन है। उन्होंने डीएम से एसडीओ को गौशाला कमेटी के पदेन अध्यक्ष से पदमुक्त कर किसी अन्य अधिकारी को अध्यक्ष बनाकर गौशाला मेला के सभी भूखंड की बंदोबस्ती खुली डाक के माध्यम से कराने से हीं गौशाला कमेटी खगड़िया को अत्यधिक राजस्व मिलना संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष हुए व्यापक धांधली को देखते हुए एसडीओ को गौशाला कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाने और गौशाला मेला परिसर की समस्त भूखंड की बंदोबस्ती खुली डाक से करवाकर सरकार के हो रहे राजस्व नुकसान पर रोक लगाने के लिए साकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


