नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पीएम इंटर्नशिप कर युवा बन सकते हैं हुनरमंद, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

पीएम इंटर्नशिप कर युवा बन सकते हैं हुनरमंद, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अवसर : पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए 21 से 24 वर्ष आयु वर्ग के 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

केबीआई | पटना
केंद्र सरकार युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पहल कर रही है। इसी सिलसिले में केंद्र की पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए पंजीकरण शनिवार को दशहरे के दिन से शुरू हो गया है। अभ्यर्थियों के लिए शनिवार को पोर्टल ( देखें पूरी जानकारी) pminternship.mca.gov in पर पंजीकरण की शुरुआत हुई है। अभ्यर्थी पोर्टल पर 25 अक्टूबर तक अपनी योग्यता और अन्य जानकारी अपलोड कर सकेंगे। इंटर्न के लिए गैस, तेल, ट्रैवेल, हॉस्पिटलिटी और ऊर्जा क्षेत्र के अलावा कई अन्य क्षेत्र में अपने को तरासने का मौका मिलेगा। इस योजना के तहत प्रत्येक प्रशिक्षु या इंटर्न को एक वर्ष तक हर महीने 5 हजार रूपए भी भत्ते के रूप में मिलेंगे। स्टाइपेंड में से 500 रुपए कंपनियां अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड से देंगी,
और शेष 4,500 रुपए सरकार देगी। इसके अलावा सरकार से अतिरिक्त लाभ के रूप में 6 हजार रुपए की एकमुश्त राशि एवं बीमा का सुविधा भी मिलेगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण के नियम लागू होंगे। इस योजना के लिए 21 से 24 वर्ष की आयु के युवा, जिन्होंने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, या स्नातक जैसे बीए, बीएससी, बी.कॉम, बीसीए, बीबीए, बी. फार्मा योग्यताधारी 21 से 24 वर्ष आयु सीमा के अभ्यर्थी जिनके पास वैध प्रमाणपत्र और मार्कशीट हो आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई उम्मीदवार ऑनलाइन या दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम में नामांकित है, तो वे भी आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत चयनित उम्मीदवारों को उनके अपने जिले या आसपास के जिले में ही प्रशिक्षण मिलेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now