संकल्पशीला वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले चुना और ब्लीचिंग का किया गया छिड़काव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अच्छी पहल : शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला परिषद क्षेत्र संख्या- 7 के विभिन्न मुहल्ले के गली-गली में जाकर चुना और ब्लीचिंग का किया गया छिड़काव
केबीआई | खगड़िया
संकल्पशीला वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले सोमवार को शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला परिषद क्षेत्र संख्या- 7 के कल्लर टोल, तार तर, अंबा दुर्गापुर, नन्हकू टोल सहित आसपास के गांव में चुना ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया। जिसमें लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने गली-गली में जाकर चुना ब्लीचिंग का छिड़काव किया। ज्ञात हो कि बीते दिनों गंगा में आई बाढ़ के कारण इन मोहल्लों के घरों में पानी प्रवेश कर गया था, जिससे जलजमाव के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया था। चुना एवं ब्लीचिंग छिड़काव करने के मौके पर शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह के साथ बबलू कुमार, ऋषभ, ललन, करण सहित करीब दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


