निजी क्षेत्र के विभिन्न कंपनियां करेगी अभ्यर्थियों का चयन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रोजगार : 19 अक्टूबर को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन
केबीआई| खगड़िया
नियोजन एवं प्रशिक्षण श्रम संसाधन विभाग निदेशालय पटना के तत्वावधन में जिला नियोजनालय खगड़िया के द्वारा 19 अक्टूबर 2024 को सुबह 10ः00 बजे पूर्वांह्न से दोपहर 4ः00 बजे तक शहर के कोशी कॉलेज मैंदान एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेला में जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के विभिन्न कंपनियां द्वारा रोजगार के लिए चयन किया जाएगा। मेले में राज्य के अलावा दूसरे राज्यों से भी एवं स्थानीय नियोजक भाग लेंगें। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी देते हुए इस मेले में जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से भाग लेने की अपील की गई। मेला की विशेष जानकारी के लिए 06244222842 एवं 8210910697 पर संपर्क किया जा सकता है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


