नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भोला घर में चोरी भेलाय हो भाय, चोर तक कानून के लंबे हाथ पहुंच नहीं पाय – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

भोला घर में चोरी भेलाय हो भाय, चोर तक कानून के लंबे हाथ पहुंच नहीं पाय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

क्राइम : खगड़िया शहर स्थित महादेव के शिवालय से त्रिशूल और अष्टधातु से बने नाग की हुई चोरी, भक्तों में आक्रोश

पटेल चौंक स्थित शिव मंदिर।

केबीआई | खगड़िया

खगड़िया में इन दिनों चोरों और स्मैकरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि, लोगों के घरों में चोरी करते करते अब चोरों के हाथ देवी देवताओं के प्रतिमा के गर्दन तक पहुंचने लगे हैं, लेकिन लंबे कहे जाने वाले कानून के हाथ उन चोरों और स्मैकरों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पा रहा है। शिकायत पर कानून के रखवाले सिर्फ और सिर्फ अपनी बेचारगी जहीर करते हुए खुद को कागजी कार्रवाई में ही इतना व्यस्त बताते हैं कि उनके पास इन चोरों को पकड़ने और उसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए समय ही नहीं बच पाता है। दरअसल, सोमवार की शाम खगड़िया शहर के वार्ड संख्या- 23 पटेल चौंक स्थित देवो के देव महादेव के शिवालय में घुसकर अज्ञात चोरों ने महादेव के गर्दन से लिपटे अष्टधातु के नाग की चोरी कर ली एवं चोरों ने महादेव का शस्त्र त्रिशूल भी साथ ले गए। इस घटना के बाद आसपास के भक्तों में काफी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर में इन दिनों जगह-जगह स्मैकरों का जमावड़ा लगता है और स्मैकर अपनी जरूरत पूरी करने के लिए किसी भी घटना को अंजाम दे रहे हैं। चोरों और स्मैकरों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। अब तो इन चोरों में भगवान का भी डर नहीं है, तभी तो ये लोग भगवान को भी नहीं बकस रहे हैं। लोगों ने स्थानीय पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now