कार्यकर्त्ताओं को सम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने का अवसर देती है जदयू : बबलू मंडल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजनीति : ई. अन्नू कुमार मेहता के नेतृत्व में दर्जनों व्यक्ति हुए जदयू में शामिल
केबीआई| खगड़िया
जिले के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मंगलवार को जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के समक्ष शहर के इंजीनियर अन्नू कुमार मेहता के नेतृत्व में दर्जनों व्यक्ति जदयू में शामिल हुए। जिन्हें जिलाध्यक्ष ने जदयू की सदस्यता दिलाई और उन सबों को अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में जदयू ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्त्ताओं को सम्मान और स्वाभिमान साथ आगे बढ़ने का अवसर देती है।यही कारण है कि आज लगातार जदयू का जनाधार बढ़ रहा है। आज जो ई. अन्नू कुमार मेहता समेत दर्जनों लोग पार्टी में शामिल हुए हैं। इससे जदयू और सशक्त एवं मजबूत होगी।
2025 में 230 विधायक के लक्ष्य को प्राप्त कर नीतीश कुमार के अगुवाई में एनडीए बना सकती है सरकार : जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरीके से आए दिन जिले एवं प्रदेश स्तर पर दूसरे दल को त्याग कर नेतागण जदयू में शामिल हो रहे हैं, इससे हमें लगता है कि आगामी वर्ष 2025 में हमारे दल के सर्वमान्य नेता व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में एक बार फिर से जदयू अपने खोया गौरव वापस करने में सफलता प्राप्त कर सकती है और 230 विधायक के लक्ष्य को प्राप्त कर नीतीश कुमार के अगुवाई में एनडीए सरकार बना सकती है। मौके पर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो. जीयाउल हक, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जिला महासचिव पंकज कुमार उर्फ पिंटू सिंह, कौशल किशोर सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, पूर्व गोगरी प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सुमन, धनीक लाल दास, प्रवीण कुमार जमींदार, विवेक कुमार खंडेलिया, तपेंद्र कुमार सिंह, राजीव कुमार ठाकुर सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
ये लोग हुए जदयू में शामिल
पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में इंजीनियर अन्नू कुमार मेहता, मुरारी कुमार, संजय कुमार, कुणाल कुमार, अभिषेक कुमार, सुमित रंजन, रमेश कुमार, अंजार सोनी, धर्मेंद्र पासवान, राजेश कुमार, मंगलदीप शर्मा प्रमुख थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


