नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 19 अक्टूबर को खगड़िया में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का होगा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम : मनोहर यादव – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

19 अक्टूबर को खगड़िया में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का होगा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम : मनोहर यादव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राजनीति : राजद नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने नगर निकाय प्रकोष्ठ का किया विस्तार, कईयों को दी गई जिम्मेदारी

केबीआई |खगड़िया

शहर के कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राजद कार्यालय में मंगलवार को पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के उपस्थिति में नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पूर्व वार्ड पार्षद विजय यादव ने नगर निकाय प्रकोष्ठ का विस्तार किया। मौके पर उपस्थित राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि आज नगर निकाय प्रकोष्ठ के संगठन का विस्तार नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने किया है। आगामी 19 अक्टूबर को खगड़िया में नेता प्रतिपक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम होना है। इस कार्यक्रम में चारो विधानसभा के कार्यकर्ता से अलग-अलग विधानसभा वार मिलेगें और सुझाव लेगें कि आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन सभी सीटों पर कैसे जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि हमलोग गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सच्चे सिपाही हैं, हमलोगों को उनके विचारों को खगड़िया जिला के चारों विधानसभा में घर-घर पहुंचना है और बताना है कि राजद ही बिहार के गरीब, दलित, छात्र, युवा, मजदूर शोषित और अल्पसंख्यक के हित में कार्य करने वाली पार्टी है। लालू प्रसाद यादव हमेशा बिहार के लोगों के हक और हुकूक लड़ाई लड़ते रहे हैं। वे जब मुख्यमंत्री बने तो पूरे बिहार में घूम-घूम कर समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को जागरूक किए कि पढ़ना लिखना सीखो तभी तुम अपनी अधिकार की लड़ाई लड़ सकते हो। आरक्षण देकर समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को समाज के मुख्यधारा में लाने का काम किए। महागठबंधन की सरकार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री रहते महज सत्रह महीने में पाँच लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किये जो डबल इंजन की सरकार अठारह साल में नहीं कर सकी। बिहार के छात्र,युवा और आमजन समझ चुके हैं कि बिहार का विकास सिर्फ तेजस्वी प्रसाद यादव ही कर सकते हैं इसलिए बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव बनेंगे और बिहार का चौमुखी विकास होगा। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, जिला प्रवक्ता अजित सरकार, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, वार्ड पार्षद अमृत राज, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।

आरक्षण को समाप्त करने की साजिश कर रही है एनडीए की सरकार : विजय यादव
नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय यादव, जिला प्रधानमहासचिव पंकज कुमार रंजन, जिला उपाध्यक्ष भूषण कुमार, खगड़िया नगर अध्यक्ष अभिषेक राज उर्फ मोनू ने कहा कि एनडीए की सरकार आरक्षण को समाप्त करने की साजिश कर रही है। देश के सभी ऐसे बड़े संस्थान जो प्रत्येक साल लाखों युवाओं को नौकरी दे रही थी, उसका निजीकरण कर आरक्षण को समाप्त कर रही है और देश के संविधान को नहीं मान रही है। नई शिक्षा नीति लाकर साजिश के तहत सरकारी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को बंद कर प्राइवेट स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय खोल रहे हैं। यह सब इसलिए कर रहे हैं कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाए। इसी तरह के कार्यों का राजद सुप्रीमो विरोध करते हैं। इसलिए उन्हें साजिस के तहत फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।

 

नगर निकाय प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए इन लोगों को दी गई जिम्मेदारी 

नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पूर्व वार्ड पार्षद विजय यादव ने नगर निकाय प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए पंकज कुमार रंजन को जिला प्रधानमहासचिव, खगड़िया नगर अध्यक्ष अभिषेक राज उर्फ मोनु राज, भूषण कुमार, अभिषेक कुमार मोंटी, रविरंजन कुमार पाल, वार्ड पार्षद संजीत दास को जिला उपाध्यक्ष, मंटू यादव, अमित कुमार, मुकेश यादव को जिला महासचिव, वार्ड पार्षद जितेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना पासवान, राजेश पोद्दार, शम्मी खान, सदानंद पोद्दार, गौरव कुमार, अमित कुमार को जिला सचिव, वार्ड पार्षद रवि कुमार को नगर अध्यक्ष मानसी, गिरीश कुमार यादव को नगर अध्यक्ष अलौली, चंद्रदेव चौधरी, लालो यादव, कृष्णकांत चौधरी, श्याम कुमार गुप्ता, दीपक कुमार सोनी, सुनील कुमार, मो नाजिम, राजा बाबू को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now