2 देसी पिस्टल और 2 गोली के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कार्रवाई : छापेमारी के दौरान मुफस्सिल पुलिस ने तस्करों को दुर्गापुर सैनिक ट्रेडर्स के समीप NH-31 पर दबोचा
केबीआई | खगड़िया
खगड़िया मुफस्सिल थाना की पुलिस ने बुधवार को छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के दुर्गापुर सैनिक ट्रेडर्स के समीप NH-31 पर से 3 हथियार तस्कर को 2 देसी पिस्टल, 2 मैगजीन और 2 गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्कर का एक बाईक और दो मोबाईल भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार निवासी अर्जुन यादव के पुत्र सर्जन कुमार, श्रीलाल यादव के पुत्र नीतीश कुमार और कुम्हरचक्की निवासी स्व. जोगिंदर प्रसाद यादव के पुत्र रणवीर यादव के रूप में की गई। खगड़िया पुलिस की सोशल मीडिया सेल बताया कि पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में कांड दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


