शराब बंदी कानून का सख्ती से पालन की मांग को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आक्रोश : समूह की महिलाओं ने कहा- नशीले पदार्थ की बिक्री और सेवन करते पकड़ा गया तो दंडित कर दिलाई जाएगी सजा
केबीआई|खगड़िया
शराब बंदी कानून का सख्ती से पालन होना चाहिए, इस मांग को लेकर अब महिलाएं सड़क पर उतरकर नारेबाजी करने लगी है। महिलाओं का कहना है कि शराब बंदी सिर्फ नाम का है, मानसी थाना क्षेत्र के मटियरबा बहियार में रात दिन शराब की भट्टियां जलती है। घर घर में शराब बन और बिक रही है, जो बंद होना चाहिए। महिलाओं की माने तो शराब कारोबारियों पर नजर रखने वाले ग्रामीण पुलिस भी कारोबारी से मिले हैं। जिस कारण कारोबारी निर्भीक होकर कारोबार कर रहा है और शराब को धूरा व मटियरबा मुहल्ले में बेच रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर गुरुवार को बलहा पंचायत के वार्ड संख्या- 7 धूरा टोला और वार्ड संख्या- 1 मटियरबा टोला के दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों का गुस्सा फूटा और बलहा ग्राम कचहरी के सरपंच सुबोध कुमार यादव के अगुआई में एक बैठक आयोजित की। जिसमें शराब, स्मैक, गांजा सहित तमाम नशीले पदार्थ की बिक्री एवं देसी शराब बनाने व बेचने पर रोक लगाने का सर्वसम्मति निर्णय लिया गया। साथ ही जागरूकता अभियान चला घर घर शराब बनाना और बेचना बंद करों की नारे लगाए गए। मौके पर उपस्थित समूह की महिलाओं ने यह निर्णय लिया कि आज के बाद इस क्षेत्र में कोई नशीला पदार्थ की बिक्री करते पकड़ा गया तो उसे दंडित कर सजा दिलाई जाएगी। मौके पर वार्ड सदस्य सदानंद पासवान, अनिल कुमार, जयजय राम यादव, सरवन सदा, विशेश्वर कुमार, चुन्नीलाल सहनी, सहित दर्जन दर्जनों महिला एवं पुरुष ने शराब कारोबार और कारोबारियों के विरुद्ध नारेबाजी किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


