नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , न बीजेपी से कोई लेना-देना है, न जेडीयू से…… कहकर हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर निकल पड़े गिरिराज – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

न बीजेपी से कोई लेना-देना है, न जेडीयू से…… कहकर हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर निकल पड़े गिरिराज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राजनीति : गिरिराज सिंह ने कहा कि हम लोग ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ पर निकल रहे हैं, कुछ लोग इस यात्रा का अपने वोट बैंक को लेकर कर रहे हैं विरोध 

नंदकिशोर दास | बेगूसराय

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 18 अक्टूबर से हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर निकलने वाले हैं। इससे पहले गुरुवार को बेगूसराय से रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि यह यात्रा गैर राजनीतिक यात्रा है। मैं गिरिराज हिंदू बनकर स्वामी दीपांकर जी के नेतृत्व में जा रहा हूं, न बीजेपी से कोई लेना-देना है, न जेडीयू से और न एनडीए से लेना-देना है। सीमांचल के दौरे से पहले गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी सहित विपक्ष के नेताओं पर हमला बोला है। बेगूसराय में पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी देश में गृहयुद्ध कराना चाहते हैं। इसलिए वो हल्की बातें करते रहते हैं। वो कानून को नहीं मानते हैं। अगर उनको इतना ही था तो जम्मू कश्मीर चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए था। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड कांग्रेस की नाजायज औलाद की तरह है, जो वक्फ बोर्ड कहे वही सही है। उन्होंने कहा कि इसको खत्म करना चाहिए। दूसरी ओर गिरिराज सिंह ने अपनी यात्रा के संबंध में बताया कि यह शुक्रवार को भागलपुर से शुरू होगी और 22 तारीख को खत्म होगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि हम लोग ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ पर निकल रहे हैं। कुछ लोग इस यात्रा को अपने वोट बैंक को लेकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट के सौदागरों के विरोध करने से कुछ नहीं होने वाला है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, लालू यादव और ममता बनर्जी सहित अन्य नेताओं पर भी निशाना साधा। उधर यात्रा पर निकलने से पहले कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह को फूल-माला पहनाया। गर्मजोशी के साथ बेगूसराय से रवाना किया। ज्ञात रहे कि 16 अक्टूबर को ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पटना में कहा था, “यह उनकी यात्रा है। बीजेपी और पार्टी की नहीं है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now