नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एनएसएस की स्वयंसेवक के निधन पर जीडी कॉलेज में शोकसभा – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

एनएसएस की स्वयंसेवक के निधन पर जीडी कॉलेज में शोकसभा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शोकसभा : हमेशा से महाविद्यालय के हर कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती थी रेशमा : डॉ. अभिषेक

केबीआई| बेगूसराय

जीडी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक रेशमा खातून के आस्कमिक निधन पर सेहत केंद्र में शोकसभा का आयोजन किया गया। सेहत केंद्र की नोडल ऑफिसर सह राष्ट्रीय सेवा की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सहर अफरोज ने कहा कि बीते दिनों डेंगू के कारण रेशमा हमलोगों को छोड़कर हमेशा के लिए अलविदा कह गई। संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शशिकांत पांडे, राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक व डॉ. योगेंद्र साह ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि रेशमा खातून हमेशा से महाविद्यालय के हर कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती थी। उसका इस प्रकार से हमलोगों को छोड़ के जाना काफी दुःखदायी है। पियर एडुकेटर सुमित कुमार व नीतीश कुमार ने कहा कि अभी भी हमलोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि वो हमारे बीच नहीं रही। एक हँसता हुआ चेहरा हमसब को रुलाकर चली गयी। उसकी कमी हमलोगों को सदैव खलेगी, क्योंकि हमेशा से एक टीम वर्क में हर कार्य सफलतापूर्वक करते थे। वह उसमें सफलता हासिल करते थे। साथ ही सभी स्वयंसेवक से अपील की कि ज़िले में डेंगू व टाइफाइड का कहर चल रहा है। सभी लोग अपने घर के आसपास सफाई का ख्याल रखें और बीमार पड़ने पर डॉक्टर के परामर्श से ही दवाई लें। स्वयंसेवक अंकित राज, राजन गुप्ता, रिमझिम ने कहा कि हमलोग एक परिवार की आपस में अपने सुख-दुःख को साझा करते थे। अचानक से उनका चले जाना काफी दुःखदायी है। शोकसभा में डॉ. सहर अफ़रोज़, डॉ. शशिकांत पांडे, डॉ. अभिषेक, डॉ. योगेंद्र साह, सुमित कुमार, नीतीश कुमार, अजित कुमार, राजन गुप्ता, सफक इरशाद, अंकित राज, रिमझिम, चंचला भारती, निधि कश्यप, नीतीश, प्राची, डेजी सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now