एक पेड़ मां के नाम के तहत कृषि मंत्री ने किया वृक्षारोपण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अच्छी पहल : जीडी कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
केबीआई | बेगूसराय
जिले के गणेशदत्त महाविद्यालय के प्रांगण में स्वर्गीय प्रमिला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट और जीडी कॉलेज के संयुक्त प्रयास से चल रहे एक पेड़ मां के नाम के तहत हजारों वृक्षारोपण किया गया। बेगूसराय के प्रभारी मंत्री सह स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडे ने जीडी कॉलेज के प्रांगण में वृक्षारोपण किया। साथ ही समस्त जिलेवासियों सहित पूरे बिहारवासियों को वृक्षारोपण करने और अपने परिवार के बुजुर्गों और माता के नाम से वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करते हुए संदेश दिया। इस कार्यक्रम में बेगूसराय नगर विधायक कुंदन कुमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, शुभम कुमार, ललन ने मंत्री मंगल पांडे के साथ वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम में स्वर्गीय प्रमिला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ मृणाल भारद्वाज, जीडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ राम अवधेश कुमार, डॉ कमलेश कुमार, डॉ कुंदन कुमार महाविद्यालय के ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग दिए। एसडीओ बेगूसराय राजीव कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार और जिला कृषि पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मौके पर अधिवक्ता गुलशन कुमार, पटना उच्च न्यायालय का अधिवक्ता दीपक कुमार एवं विकास कुमार, शुभम कुमार सहित अन्य इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


