नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हमारे हृदय और श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाता है खेल : शुभम पांडे – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

हमारे हृदय और श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाता है खेल : शुभम पांडे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : हीरोज क्लब मानसी के महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच थानाध्यक्ष और एसआई ने किया जर्सी का वितरण

हीरोज क्लब मानसी महिला फुटबॉल टीम के खिलाड़ी के साथ थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडे, एसआई खुशबू कुमारी व अन्य।

केबीआई | खगड़िया
मानसी थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडे एवं एसआई खुशबू कुमारी ने मानसी रेलवे मैदान में रविवार को महिला हीरोज क्लब फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच जर्सी का वितरण किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि खेलना हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है। यह हमारे हृदय और श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाता है, मोटापे को कम करता है, मांसपेशियों को मजबूत करता है, ऊर्जा को बढ़ाता है, शरीर को लचीला बनाता है, और मस्तिष्क को सक्रिय रखता है। यह स्वस्थ और फिट रहने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आपलोगों को किसी भी तरह की परेशानी हो तो हमें को सूचना दीजिए। हम हरसंभव सहायता करेंगे। महिला हेल्प डेस्क के इंचार्ज एसआई खुशबू कुमारी ने कहा कि खेलकूद और गेम खेलने से छात्रों को अपने आत्मसम्मान, सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह उन्हें समय प्रबंधन और अनुशासन के बारे में भी सिखाता है। इसके अलावा, इसे करियर पथ या शौक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इधर एसोसिएशन के सचिव शंकर सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष शुभम पांडे एवं एसआई खुशबू कुमारी के इस पहल से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। मौके पर एएसआई रफीक आलम सहित डायल 112 के प्रमोद कुमार सहित अन्य मौजूद थे। फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने मानसी पुलिस के इस पहल की सराहना की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now