नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नोएडा में ब्लीडिंग के 18 वीं मंजिल से गिरने से खगड़िया के मजदूर की मौत – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

नोएडा में ब्लीडिंग के 18 वीं मंजिल से गिरने से खगड़िया के मजदूर की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दर्दनाक : खगड़िया जिले के मानसी थानाक्षेत्र के बख्तियारपुर निवासी पवन महतों के पुत्र थे नीतीश, ग्रामीणों ने प्रकट की शोक संवेदना

नीतीश कुमार
(मृतक का फाइल फोटो)

केबीआई| खगड़िया
दिल्ली के नोएडा में मजदूरी कर रहे खगड़िया के एक मजदूर की काम करने के दौरान बिल्डिंग के 18वीं मंजिल पर से गिरने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर वार्ड संख्या-18 निवासी पवन महतों के पुत्र नीतीश कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई। नीतीश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और नीतीश ही इस घर का कमाऊ व्यक्ति था। परिजनों ने बताया कि नीतीश नोएडा में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पिछले 6 माह पूर्व एक शादी समारोह में शामिल होने घर आया था, और फिर मजदूरी करने नोएडा चला गया। रविवार को 18 वीं मंजिल पर सफाई करने के दौरान बिल्डिंग से गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजन नोएडा जाने के लिए ट्रेन पकड़ लिए हैं। इधर घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने भी गहरी संवेदना प्रकट की है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now