नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चाय पीने की चाहत रह गई अधूरी, ट्रक के चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

चाय पीने की चाहत रह गई अधूरी, ट्रक के चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एक्सीडेंट : जिले के मानसी थाना क्षेत्र के मानसी बस स्टैंड समीप NH – 31 पार करने के दौरान हुआ हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट | खगड़िया
जिले के मानसी थाना क्षेत्र के मानसी बस स्टैंड पर बुधवार की सुबह एक ऑटो चालक की चाय पीने की चाहत अधूरी रह गईं और सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी अजय सिंह के पुत्र अमित कुमार उर्फ अमलेश कुमार (उम्र करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो चालक मानसी स्टैंड समीप बाईं ओर ऑटो लगाकर दुकानदार को चाय का ऑर्डर दिया और चाय पीने के लिए सड़क पार कर दूसरे किनारे के तरफ जा रहा था। इसी दौरान महेशखूंट की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद डाला और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मानसी पुलिस बल के एएसआई रफीक आलम एवं टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को जब्त कर थाना लाया। उन्होंने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अमित रोज की तरह घर से ऑटो लेकर निकला और थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत की खबर मिली। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडे ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया एवं दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया। मृतक के परिजन के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now