टाई ब्रेकर में बांका ने खगड़िया को 4-3 से हराया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
स्पोर्ट्स : खगड़िया जेएनकेटी मैदान में राज्य स्तरीय फुटबॉल (बालक) अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का खेला गया फाइनल मुकाबला

केबीआई | खगड़िया
खगड़िया जेएनकेटी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को बांका की टीम ने खगड़िया की टीम को टाई ब्रेकर में 4-3 गोल से हराकर विजय श्री प्राप्त किया। ज्ञात हो कि खगड़िया जेएनकेटी मैदान बीते खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सौजन्य से 18 अक्टूबर 2024 से 26 अक्टूबर तक प्रतियोगिता निर्धारित किया गया था। लेकिन खगड़िया जिला प्रशासन एवं शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ने निर्धारित समय से दो दिन पूर्व 24 अक्टूबर को ही बांका और खगड़िया के बीच फाइनल मुकाबले के साथ प्रतियोगिता का समापन कर दिया। बांका और खगड़िया दोनों टीम के बीच मैच काफी रोमांचक रहा। मध्यांतर के पहले और बाद के खेले गए मैच में दोनों ने एक दूसरे पर गोल दागने की काफी मशक्कत की लेकिन दोनों में से किसी भी टीम को सफलता नहीं मिल सकी। निर्णायक ने परिणाम के लिए दोनों टीम को टाई ब्रेकर में 5-5 गोल दागने का मौका दिया। जिसमें बांका की टीम 4 गोल एवं खगड़िया की टीम 3 गोल दागने में सफल रही। मैच के दौरान जेएनकेटी मैदान में जिले के कई अधिकारी एवं सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।
निर्धारित समय से 2 दिन पहले मैच की हुई समाप्ति
खेल जगत के जानकारों ने बताया कि खेल प्राधिकरण के तरफ से 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक टूर्नामेंट होना सुनिश्चित किया गया था। लेकिन जिला स्तर के संबंधित अधिकारियों द्वार 2 दिन पहले ही टूर्नामेंट की समाप्ति कर दी गई। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने इस जल्दबाजी की निंदा करते हुए नाराजगी जाहिर किया।
एम्बुलेंस का चालक था गायब, चोटिल होने के बाद खिलाड़ी को निजी वाहन से पहुंचाया गया अस्पताल
गुरुवार को तीसरे राउंड का मैच शिवहर और गया के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। इस मैच के दौरान गया टीम के एक खिलाड़ी गंभीर रूप से चोटिल हो गया। जिसके बाद व्यवस्था में वहां खड़ी एम्बुलेंस की मदद लेने की कोशिश की गई, लेकिन एम्बुलेंस का चालक गायब था। चोटिल खिलाड़ी को मजबूरन निजी वाहन से अस्पताल ले जाना पड़ा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


