नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दो भतीजे के साथ सुमित ने की थी दोस्त बिट्टू की हत्या – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

दो भतीजे के साथ सुमित ने की थी दोस्त बिट्टू की हत्या

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

उद्भेदन : हत्या में प्रयुक्त लोहे का दबिया, मृतक का मोबाईल, चप्पल एवं खून से सना कपड़ा पुलिस ने किया बरामद

नंदकिशोर दास| बेगूसराय

बीते 21 अक्टूबर को चकिया थानांतर्गत थर्मल हॉल्ट स्थित पोखर के निकट से एक बंद बोरे में मिले शव मामले का बेगूसराय पुलिस ने तीन दिनों के भीतर उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त लोहे का दबिया, मृतक का मोबाईल, चप्पल एवं खून से सना कपड़ा भी बरामद किया गया। गुरूवार को एसपी मनीष ने प्रेस वार्ता आयोजित कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 22 अक्टूबर को चकिया थर्मल हॉल्ट के पास एक बोरे में कटा हुआ धड़ एवं थोड़ी ही दूरी पर एक गड्ढे में उसका सिर और दोनों पैर बरामद किया गया था। मृतक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के कसहा, वार्ड संख्या-4 निवासी देवेंद्र यादव के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई। जिसे हत्या कर छुपाने के नियत से फेंका गया था। उन्होंने बताया कि मामले में चकिया थाना में कांड संख्या-73/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। एसपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ सदर-2 के नेतृत्व में चकिया पुलिस पुलिस को मिली सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए घटना में संलिप्त चकिया थाना क्षेत्र के बरियाही निवासी कैलाश यादव के पुत्र समित कुमार उर्फ सुविद कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम के पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस हत्याकांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करते हुए बताया कि अपने दो भतीजे के साथ मिलकर संयोजित योजना के तहत अपने घर पर ही बिट्टू कुमार को बुलाकर बेहोश किया। उसके बाद दबिया से सिर एवं पैर को काटकर हत्या करते हुए अलग-अलग स्थानों पर ठिकाना लगा दिया। उनके परिवार को गुमराह करने के नियत से बिट्टु कुमार को पटना जाने की झूठी कहानी गढ़कर बताया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर मृतक का खून लगा कपड़ा एवं लोहे का दबिया भी उसके घर से तथा चकिया धर्मल हॉल्ट के पूर्वी तरफ स्थित चापाकल के पास से मिट्टी में गड़ा हुआ मृतक का मोबाईल एवं चप्पल भी बरामद किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now