नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रकृति से प्रत्यक्ष लगाव का पर्व है लोक आस्था का महापर्व छठ : प्रभाकर प्रभात – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

प्रकृति से प्रत्यक्ष लगाव का पर्व है लोक आस्था का महापर्व छठ : प्रभाकर प्रभात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : शहर के राजेंद्र नगर स्थित एसबी मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में स्कूली बच्चों द्वारा किया गया छठ महापर्व का सांकेतिक प्रदर्शन, लोगों ने की सराहना

केबीआई|खगड़िया

खगड़िया शहर के राजेंद्र नगर स्थित एसबी मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में सोमवार को स्कूली बच्चों द्वारा छठ महापर्व का सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चे एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक प्रभाकर प्रभात ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ प्रकृति से प्रत्यक्ष लगाव का पर्व है, यह पवित्रता, शुद्धता एवं आस्था का महापर्व है। इस पर्व में हमारे संस्कृति की सोंधी खुशबू, सनातन संस्कृति एवं बिहारी परंपरा का अनुपम संयोग दृष्टिगोचर होता है। कार्यक्रम में सर्वधर्म समभाव का संदेश देते हुए विद्यालय की कार्यालय प्रमुख आरफा प्रवीण एवं शिक्षिका बेली प्रवीण ने भी अर्घ्य देकर सूर्योपासना के महापर्व पर महती भूमिका निभाई। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच एथेनिक वीयर कॉम्पीटिशन एवं छात्र- छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन ई. अमन आनंद ने किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा शिक्षिका काजल महतों ने तैयार की। कार्यक्रम को वरीय शिक्षक जयंत आनंद, सेंटु सिन्हा, अभिजीत चौहान, आशीष कुमार, अक्षय कुमार, अल्का सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने अपने संबोधन में छठ पर्व की महत्ता को बताया। स्कूली बच्चों के अभिभावक सहित जिले के प्रबुद्धजनों ने इस कार्यक्रम की सराहना की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now