नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जीते जी खगड़ियावासी के आंख में आंसू आने नहीं दूंगा : पप्पू यादव – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

जीते जी खगड़ियावासी के आंख में आंसू आने नहीं दूंगा : पप्पू यादव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : जिलेवासियों ने पूर्णियां सांसद पप्पू यादव का किया भव्य स्वागत, मुखिया शशिभूषण ने पहनाया चांदी का ताज

केबीआई| खगड़िया

खगड़िया से हमें बचपन से लेकर आज तक जो प्यार मिला है, वह इस जन्म तो क्या अगले सात जन्म तक नहीं भूलूंगा। खगड़िया मेरे परिवार से बढ़कर है। इसलिए जब भी मेरे परिवार के किसी एक व्यक्ति पर किसी प्रकार का संकट आया हो या जुल्म हुआ है तो हर संभव उसे मदद एवं न्याय दिलाने का अंतिम प्रयास किया हूं। उन्होंने आम आदमी पर रोजमर्रा हो रहे समस्या पर जोर देते हुए कहा कि चाहे प्रखंड में विभिन्न प्रकार के पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, आवासीय-आय प्रमाण पत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र हो या अंचल में परिमार्जन सर्वे मोटेशन का सवाल हो आम आदमी इसी समस्या से घिरे रहते हैं। जिसका एकमात्र कारण वहां के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यदि आप सच में हमारा अभिनंदन और मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं तो हमें प्यार करने वाले को इस भ्रष्टाचार के लिए आवाज उठाना होगा। उन्होंने कहा आपको किसी प्रकार की पटना दिल्ली या देश के किसी कोने में स्वास्थ्य संबंधी या अन्य प्रकार के सहायता की बात हो तो आपका पप्पू यादव हर संभव सहयोग करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बाढ़ की त्रासदी पर खगड़ियावासी को आगाह किया कि यदि ऐसे ही हालत रहा तो 5 से 10 वर्षों में नेपाल का भी बराज टूटेगा और जब टूटेगा तो सबसे अधिक प्रभावित खगड़िया होगा। इसलिए सरकार को यहां हाई डेम बनाकर बाढ़ का स्थाई समाधान के लिए पहल करना चाहिए। पप्पू यादव ने कैडर जीविका बहन की लड़ाई की बात करते हुए कहा कि पहले भी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका आशा ममता जीविका बहन के मानदेय के सवाल पर आवाज उठाता रहा हूं और आगे भी उन्हें न्याय दिलाने के लिए संसद में आवाज उठाता रहूंगा। उपरोक्त बातें पूर्णिया सांसद सह युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने खगड़िया जिलावासी द्वारा आयोजित बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस में अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा। उक्त समारोह की अध्यक्षता रामपुर मुखिया कृष्णानंद यादव एवं संचालन बखरी के पूर्व मुखिया मधुसूदन सिंह एवं मुल्कराज आनंद ने किया।

समर्थकों ने फूलों की वर्षा कर किया स्वागत

सांसद पप्पू यादव का स्वागत खगड़िया सीमा में प्रवेश करने के साथ हीं समर्थकों ने गर्म जोशी के साथ फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। गौछारी में दर्जनों माता-बहनों ने सांसद पप्पू यादव का आरती उतार आशीर्वाद दी। महेशखूंट, काजीचक, चैधा, बन्नी, ठाठा, मानसी में पप्पू यादव के समर्थकों द्वारा ढ़ोल बाजा बजाकर सांसद पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में बाइक और सैकड़ों चारपहिया वाहन के साथ समर्थकों ने पप्पू यादव की अगुवाई कर शारदा फार्म हाउस के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान जगह-जगह पर स्थानीय जनप्रतिनिधि ने भी सांसद पप्पू यादव का स्वागत किया। खगड़िया शहर के विभिन्न हिस्सों में भी लोगों ने पप्पू यादव की आरती उतार कर उन्हें तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया।

चांदी का भव्य मुकुट पहनाकर किया स्वागत

युवा शक्ति के वरिष्ठ नेता मध्य बोरने पंचायत के मुखिया शशिभूषण कुमार सिंह ने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को चांदी का भव्य मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखरम के द्वारा पप्पू यादव को अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया। शारदा फार्म हाउस पहुंचने पर नगर परिषद खगड़िया के नगर सभापति अर्चना कुमारी ने सांसद पप्पू यादव को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। सांसद ने नगर सभापति के प्रति आभार जताया। तत्पश्चात सम्मान समारोह के आयोजन कमिटी के सदस्य विक्रम सुधांशु उर्फ गुड्डू यादव, समाजसेवी हेमंत कुशवाहा, मुखिया कृष्णा नंद यादव, शशिभूषण कुमार सिंह, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार यादव, समाजसेवी अभय कुमार गुड्डू, रविदासिया संघ के जिलाध्यक्ष किशोर दास, युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा, अमरेश कुमार, मनीष कुमार, नीरज कुमार यादव, कविरंजन यादव, निलेश कुमार, निलेश यादव, मनीष सम्राट, बलराम चौरसिया और पंसस गौतम सक्सेना ने सांसद पप्पू यादव और युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी को माला पहनाकर अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now