नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रंगोली प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस की छात्रा नैंसी, नेहा, नव्या और निशा रही प्रथम – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

रंगोली प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस की छात्रा नैंसी, नेहा, नव्या और निशा रही प्रथम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : एमएसआर सैनिक स्कूल दयानंद नगर मदारपुर में लाडली बेटी लक्ष्मी लाडो कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

केबीआई| खगड़िया

जिले के गोगरी प्रखंड के एमएसआर सैनिक स्कूल दयानंद नगर मदारपुर में मंगलवार को लाडली बेटी लक्ष्मी लाडो कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया किया गया। जिसमें विवेकानंद हाउस की छात्रा नैंसी, नेहा, नव्या और निशा प्रथम रही द्वितीय स्थान पर दिनकर हाउस और सुभाष हाउस की छात्रा लाडली और सुरभी रही। तृतीय स्थान पर गांधी हाउस की छात्रा अंशिका माही और नैनिका साक्षी रही। दीपावली एवं छठ को लेकर बनाई गई छात्राओं की रंगोली को लोगों ने जमकर सराहाना की। इस मौके पर छठी मैया के गीत भी गाए गए, जिससे आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान प्रियांशु नव्या भारती ने छठ गीत गाकर खूब तालियां बटोरी, वहीं विद्यालय के प्राचार्य ने भी छठ गीत गाकर समां बांध दी। मौके पर विद्यालय के सचिव सुबोध कुमार, संचालिका रुभा कुमारी एवं विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now