नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शराब कारोबारी सुधर जाओ… अन्यथा एक एक को चुन चुनकर भेजूंगा जेल : शुभम पांडे – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

शराब कारोबारी सुधर जाओ… अन्यथा एक एक को चुन चुनकर भेजूंगा जेल : शुभम पांडे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार्रवाई : 23.97 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार, मानसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर किया कार्रवाई

केबीआई| खगड़िया
मानसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मंगलवार को 23.97 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों शराब तस्कर मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी हैं। थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडे ने बताया कि सैदपुर निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र रणवीर यादव एवं अनिल सिंह के पुत्र प्रशांत कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छिप छिप कर शराब का कारोबार करने वाले कारोबारियों को चेतावनी देते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब कारोबारी सुधर जाओ… अन्यथा सुधारगृह में भेजने के लिए तो हम यहां हैं ही। एक-एक को चुन चुनकर जेल भेजूंगा। बताते चलें कि एसपी चंदन कुमार कुशवाहा के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना की पुलिस अपने अपने थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों एवं शराब कारोबारियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रहा रही है। साथ ही गुप्त सूचना पर त्वरित एक्शन में आकर कार्रवाई कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now