पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी ने वृद्ध महिला को पीट पीटकर किया घायल
सदर अस्पताल परिसर में सीटी स्कैन के लिए महिला को ले जाते परिजन।
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मारपीट : बेलदौर थाना क्षेत्र के कैंजरी गांव की घटना, पति बोले गंदा पानी बहाने को लेकर पड़ोसी ने पूर्व में भी किया था मारपीट
केबीआई| खगड़िया
जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के कैंजरी गांव वार्ड संख्या- 10 निवासी तेज नारायण साह की 60 वर्षीय पत्नी को पुराने विवाद को लेकर आक्रोशत पड़ोसी ने बुधवार को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे महिला के पति ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोसी अक्सर लड़ाई झगड़ा करने के फिराक में रहता है। हमलोग लड़ाई झगड़ा से बचते रहते हैं। आज मेरी पत्नी को पड़ोसी ने अपने सहयोगियों और परिवार के लोगों के साथ मिलकर मारपीट किया। तेज नारायण साह ने बताया कि पूर्व में भी गंदा पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में उनलोगों ने मारपीट किया था। जिसमें हमने केस किया और उस केस में पड़ोसी जेल भी जा चुका है। उसी मामले को लेकर पड़ोसी विजेंद्र साह उसके पुत्र मौसम कुमार व रौशन कुमार एवं पत्नी ने मिलकर मारपीट कर मेरी पत्नी की हालत खराब कर दी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


