घरों एवं मंदिरों में दीये व रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाता रहा पूरा खगड़िया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दीपोत्सव : जिलेभर में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई प्रकाश का त्योहार दीपावली
• बच्चों ने अपने-अपने घरों में रंग बिरंगी रंगोली बनाकर बनाया उत्सवी माहौल

ब्यूरो रिपोर्ट | खगड़िया
जिलेभर में गुरुवार की रात प्रकाश का त्योहार दीपावली बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शाम ढ़लते ही श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश, लक्ष्मी, नारायण एवं कुबेर देव का पूजन किया। घरों एवं मंदिरों में दीये जलाए गए, पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाता रहा। बच्चों में दिवाली को लेकर खूब उमंग व उत्साह देखा गया। बच्चों ने घर के छत के ऊपर व सड़कों पर खूब आतिशबाजी की। गुरुवार को शहर के हर मिठाई की दुकानों में खरीदारों की भीड़ लगी रही। वहीं लोगों ने अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों को मिठाइयां बांटकर दिवाली की बधाई दी। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों ने अपने दोस्तों के रिश्तेदारों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। शांतिपूर्ण रूप से दीपावली त्योहार सपन्न कराने को लेकर पुलिस के जवान शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर तैनात दिखे। शहर के विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को फूल मालाओं से सजाया गया था। हर तरफ शंख और घंटी की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। वही लड़ियां की टिमटिमाती लाइटें काफी आकर्षक का केंद्र बना रहा। जबकि महिलाओं ने भी आतिशबाजी का जमकर मजा लिया। वहीं महिलाएं व बच्चों ने अपने-अपने घरों में रंग बिरंगी रंगोली बनाकर उत्सवी माहौल बना दिया। शाम के समय व्यवसाई, दुकानदार सहित हर वर्ग के लोगों ने गणेश लक्ष्मी की पूजन कर जीवन मंगलमय बनाने की कामना की।

दीपावली में रंगोली का महत्व
ज्योतिषाचार्य शंभू झा ने बताया कि रंगोली की परंपरा भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने के अवसर पर खुशी को मनाने के लिए है। रंगोली से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति के अनुसार दिवाली जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। दिवाली पर रंगोली देवी लक्ष्मी के स्वागत का भी प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि घर के प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाने से सकारात्मक ऊर्जा का स्वागत होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


