पूर्व पार्षद रणवीर कुमार ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, जल्द सफाई शुरू करने का दिया आश्वासन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
छठ पर्व की तैयारी : दुबारा जलस्तर बढ़ने से घाटों पर जमा है कीचड़, सफाई कार्य में जुटा नगर परिषद के कर्मी
केबीआई |खगड़िया
खगड़िया नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-30 में योगिराज डॉ. रामनाथ अघोरी छठ घाट का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गंडक नदी में पानी बढ़ने से छठ घाट और रास्तों पर कीचड़ जमा हो गया है। हालांकि अघोरी स्थान छठ घाट तक पहुंचने के रास्ते में कीचड़ नहीं है, लेकिन सीढ़ियों पर बाढ़ का पानी सूखने के बाद मिट्टी और विसर्जन के कारण गंदगी जमा हो गई है। रणवीर ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी से बात कर जल्द सफाई कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। इसके अलावा अड्डा घाट (छठ मंदिर घाट), गायत्री मंदिर घाट, सीढ़ी घाट और दान नगर घाट के रास्तों की मरम्मत भी कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार की देखरेख में चल रही है। दीपावली के पहले से ही पंप सेट और जेसीबी की मदद से कीचड़ हटाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के घाट तक पहुंच सके।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


