नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चप्पे-चप्पे पर है पुलिस की तैनाती, लगातार की जा रही है गश्ती : अनुपेश नारायण  – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

चप्पे-चप्पे पर है पुलिस की तैनाती, लगातार की जा रही है गश्ती : अनुपेश नारायण 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : धनतेरस व दीपावली को शांति पूर्वक संपन्न कराने के बाद काली पूजा पर है पुलिस की नजर

सिंटू कुमार, थानाध्यक्ष चित्रगुप्त नगर एवं गश्त करती पुलिस टीम।

केबीआई | खगड़िया 
धनतेरस और दीपावली शांति पूर्वक संपन्न कराने के साथ ही काली पूजा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए नगर थाना एवं चित्रगुप्त नगर थाना की पुलिस ने कमर कस ली है। पूजा स्थल पर पुलिस पदाधिकारी और जवानों की प्रतिनियुक्ति के साथ हर प्रमुख जगहों पर पुलिस की तैनाती की गई है। साथ ही टाईगर मोबाइल और गश्ती दल के द्वारा लगातार सघन गश्ती कराई जा रही है। नगर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अनुपेश नारायण एवं चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष सिंटू कुमार खुद भी गश्ती कर, की गई चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। नगर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अनुपेश नारायण ने कहा कि धनतेरस और दीपावली शांति पूर्वक संपन्न कराने में जहां पुलिस पदाधिकारी और जवानों काफी सजगता के साथ रात दिन मेहनत किया है, वहीं क्षेत्र के लोगों का भी सराहनीय भूमिका रहा। इसी तरह काली पूजा भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से भी सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर थाना क्षेत्र में सिढ़ी घाट रोड में बाला जी स्वीट के पीछे, धोबी टोला और एनएसी रोड स्थित काली मंदिर में माता के प्रतिमा को स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। जहां जुट रहे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि हमारे थाना क्षेत्र में मध्य विद्यालय सन्हौली चौक और उत्तरी हाजीपुर स्थित मनपुरनी माता काली स्थान में माता की पूजा अर्चना की जा रही है। सभी जगह शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालु माता के पूजन और दर्शन को आ जा रहें हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now