पटाखे छोड़ने के विवाद में गोलीबारी, महिला गंभीर रूप से घायल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
क्राइम : दीपावली की रात आतिशबाजी को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है महिला
केबीआई | खगड़िया
जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पीरनगरा में दीपावली के मौके पर पटाखे छोड़ने को लेकर हुए विवाद में महिला को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की सुबह की बताई जा रही है। पीड़ित महिला की पहचान पीरनगरा गांव निवासी विद्यानंद यादव की 45 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है। घटना की शुरुआत दीपावली की रात हुई, जब पड़ोस के युवक आतिशबाजी कर रहे थे। गीता देवी के घर के पास बंधे मवेशी पटाखों की आवाज से भड़क रहे थे, जिसे देखते हुए उन्होंने युवकों को वहां आतिशबाजी करने से मना किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो शुक्रवार की सुबह हिंसक झगड़े में बदल गई और गोलीबारी तक पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक कुंदन कुमार और उसके पिता ब्रह्मदेव यादव को हिरासत में ले लिया है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वहीं, गीता देवी को गंभीर हालत में खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


