नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लोक आस्था के महापर्व छठ पर खगड़िया नगर एवं देशवासियों को शुभकामनाएं – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

लोक आस्था के महापर्व छठ पर खगड़िया नगर एवं देशवासियों को शुभकामनाएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अपील : पूर्व नगर उप सभापति विनय पटेल और पूर्व वार्ड पार्षद जुग्गू यादव ने दिया आपसी प्रेम और सौहार्द्र से पर्व मनाने का संदेश

केबीआई| खगड़िया
लोक आस्था का प्रतीक चार दिवसीय महापर्व छठ के पावन अवसर पर पूर्व नगर उप सभापति विनय पटेल और पूर्व वार्ड पार्षद गुग्गू यादव ने खगड़िया नगरवासियों सहित सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पर्व को आत्मानुशासन का पर्व बताते हुए कहा कि इस पर्व में लोग निर्मल मन और शुद्ध अंतःकरण से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह पर्व न केवल हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और आपसी सौहार्द्र का भी परिचायक है। विनय पटेल और गुग्गू यादव ने छठ पर्व पर भगवान भास्कर से खगड़िया नगर की प्रगति, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमें समाज में एकता और सौहार्द्र बनाए रखने की प्रेरणा देता है, और इसे उसी भाव से मनाना चाहिए। पूर्व नगर उप सभापति और पूर्व पार्षद ने यह भी कहा कि छठ पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक आत्मानुशासन, त्याग और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने सभी को इस पर्व की खुशियों का आनंद उठाने और समाज में शांति एवं प्रेम का वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now