नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने छठ घाटों का लिया जायजा – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने छठ घाटों का लिया जायजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

छठ की तैयारी : छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण, जदयू प्रवक्ता ने गांव में चलाया सफाई अभियान

सफाई करवाते शास्त्री।

केबीआई | खगड़िया
जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने मंगलवार को खगड़िया के प्रमुख छठ घाटों का जायजा लिया। उनके साथ जिला महासचिव राजीव रंजन, प्रो. प्रभाष कुमार, मनोज कुमार सिंह, मुकेश कुमार यादव और लक्ष्मी यादव भी उपस्थित थे। उन्होंने अघोरी स्थान घाट, संसारपुर घाट, छठ मंदिर घाट, सीढ़ी घाट, विद्याधर घाट, रामचंद्रा घाट और राजेंद्र सरोवर का निरीक्षण किया। इस दौरान छठ पूजा के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया और सुनिश्चित किया गया कि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी क्रम में जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने अपने गांव नन्हकू मंडल टोला में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सघन सफाई अभियान चलाया। इस अभियान के तहत गांव की सड़कों और गलियों की सफाई की गई ताकि छठ महापर्व पर व्रतियों को दंड देने और आवागमन में कोई कठिनाई न हो। स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में बबलू पासवान, ऋषिदेव पासवान, वालकेश्वर पासवान, रघुवंश यादव, रंजन साह, अनिकेत कुमार गांधी समेत दर्जनों ग्रामीण सक्रिय रूप से शामिल हुए। जदयू नेताओं का कहना है कि यह प्रयास छठ व्रतियों को श्रद्धा और सम्मान के साथ पूजा स्थल तक पहुंचाने और स्वच्छ वातावरण में पूजा संपन्न करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now