छठ घाट पर नहाने के दौरान कोशी नदी में डूबने से युवक लापता, खोजबीन जारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
हादसा : मानसी थाना क्षेत्र के बंगलिया बरियाही छठ घाट की घटना, प्रशासन से की गई राहत एवं बचाव दल भेजने की मांग
केबीआई| मानसी
खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के रोहियापुर पंचायत के वार्ड संख्या-6 बंगलिया गांव में गुरुवार को एक दुखद घटना हुई है। गांव के गजेंद्र सिंह के 22 वर्षीय पुत्र विजय कुमार का कोशी नदी में डूबने से लापता होने की खबर है। विजय कुमार बरियाही घाट पर छठ घाट बनाकर नहाने के लिए नदी में उतरा और इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में लापता हो गया। खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। विजय के नदी में डूबने की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन से राहत एवं बचाव दल भेजने की मांग की गई है, ताकि युवक की तलाश में तेजी लाई जा सके। दोपहर में एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से युवक का शव बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौतक बाद उनके परिजनों का छठ का उल्लास मातम में बदल गया, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


