उदयीमान सूर्य को अर्ध्य अर्पण के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व हुआ संपन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
लोक आस्था का महापर्व छठ : योगीराज डॉ. रामनाथ अघोरी सहित शहर के विभिन्न छठ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
ब्यूरो रिपोर्ट|खगड़िया
छठ महापर्व के पावन अवसर पर खगड़िया के वार्ड संख्या-30 स्थित योगीराज डॉ. रामनाथ अघोरी छठ घाट पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या देखने को मिली। यह घाट पूरे क्षेत्र का प्रमुख छठ घाट माना जाता है, जहां श्रद्धालुओं के लिए विशेष सीढ़ियां बनाई गई हैं, जो अर्ध्य देने की प्रक्रिया को सहज बनाती है। इस सुव्यवस्थित ढांचे ने श्रद्धालुओं के लिए पूजा के अनुभव को और भी पवित्र और सरल बना दिया है। इस चार दिवसीय महापर्व छठ के अंतिम दिन उदयीमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित करने के साथ ही शुक्रवार को पर्व का समापन हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ अर्ध्य अर्पण किया। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव और समाजसेवी संजीव ने श्रद्धालुओं को दूध वितरित कर छठ महापर्व की महत्ता को प्रकट किया। इस प्रकार, योगीराज डॉ. रामनाथ अघोरी छठ घाट पर छठ महापर्व के दौरान भक्ति, सेवा और समर्पण का माहौल देखने को मिला, जो समाज में आपसी एकता और सौहार्द का प्रतीक बना।
घाट की साफ-सफाई में रणवीर कुमार की भूमिका

छठ पर्व की तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए राजद के जिला मीडिया प्रभारी और पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने घाट की साफ-सफाई का जिम्मा उठाया। उन्होंने एमजी मार्ग से अघोरी स्थान छठ घाट तक के पूरे मार्ग पर सफेद बालू बिछवाया ताकि श्रद्धालु दंडवत यात्रा करते हुए बिना किसी परेशानी के घाट तक पहुंच सकें। इसके अलावा घाट पर समुचित लाइटिंग, सुरक्षा बैरिकेटिंग, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, सीसीटीवी कैमरे और सहायता शिविर जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई गईं।
सहायता शिविर में विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए सहायता शिविर में राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, रणवीर कुमार और समाजसेवी संजीव प्रकाश ने गाय का दूध उपलब्ध कराया, ताकि श्रद्धालुओं को अर्ध्य देने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस व्यवस्था से व्रतियों को पूजा करते समय आवश्यक पोषण मिला और वे पूर्ण श्रद्धा के साथ अर्ध्य अर्पण कर सके।
पूर्व नगर सभापति सीता कुमारी ने भी की सूर्य की उपासना

पूर्व नगर सभापति सीता कुमारी भी दंडवत करते विभिन्न पूजन सामग्री लेकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य की उपासना की। उन्होंने खगड़िया जिले के सभी निवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की। इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, रणवीर कुमार और समाजसेवी संजीव प्रकाश ने भी अर्ध्य अर्पित करते हुए जिलेवासियों के कल्याण की मंगलकामना की।

|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


