चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कार्रवाई: चित्रगुप्त नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, फरार आरोपी की तलाश जारी
केबीआई| खगड़िया
चित्रगुप्त नगर पुलिस ने 6 नवंबर 2024 को गृहभेदन और चोरी के मामले में दो आरोपियों अमनी निवासी बिट्टू पंडित उर्फ अमन कुमार और अरैया निवासी कार्तिक पासवान को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये आरोपी चोरी का सामान लेकर भागने की फिराक में थे। पुलिस ने इन्हें मौके पर ही पकड़ा, जबकि एक अन्य साथी आशीष कुमार फरार हो गया। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि इन गिरफ्तारी से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है। फरार आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


