नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऐसे गैर-जिम्मेदार डॉक्टर को भेजूंगा स्पष्टीकरण, की जाएगी शख्त कार्रवाई : सीएस – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

ऐसे गैर-जिम्मेदार डॉक्टर को भेजूंगा स्पष्टीकरण, की जाएगी शख्त कार्रवाई : सीएस

Featured Video Play Icon
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मनमानी : खगड़िया सदर अस्पताल की इमरजेंसी से डॉक्टर मिले गायब, मरीजों में अफरा तफरी

दर्द से कराहती महिला।

ब्यूरो रिपोर्ट | खगड़िया

खगड़िया सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं की स्थिति इन दिनों बेहद दयनीय हो गई है। मरीजों को यहां बेहतर इलाज मिलने के बजाय निराशा और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की रात करीब 8 बजे के बाद इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जयकांत कुमार अपने कार्यस्थल से गायब पाए गए, जिससे कई मरीजों को गंभीर असुविधा हुई। इससे मरीजों और उनके परिजनों में भारी आक्रोश है। इमरजेंसी ड्यूटी से डॉक्टर के गायब रहने की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएस) डॉ आरएन चौधरी ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एक अन्य डॉक्टर के साथ इमरजेंसी वार्ड में मोर्चा संभाला। सीएस ने स्पष्ट किया कि इस तरह के गैर-जिम्मेदार डॉक्टर को स्पष्टीकरण भेजा जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष की पत्नी की बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए पहुंचे तो डॉक्टर नदारद

दरअसल, सदर प्रखंड के रहीमपुर निवासी और होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष रंजन यादव अपनी पत्नी के बिगड़े स्वास्थ्य के कारण इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। जब उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज की अपेक्षा की, तो वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। ड्यूटी शेड्यूल के अनुसार, शाम 8 बजे के बाद डॉक्टर जयकांत कुमार की ड्यूटी थी, परंतु वे गायब मिले।

आलाधिकारियों को लेना चाहिए संज्ञान

खगड़िया सदर अस्पताल में चिकित्सकों की इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना हरकतों से आम लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और अस्पताल की सेवाओं में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now